Maharajganj Mahotsav: नकली पास लेकर महोत्सव की वीआईपी दीर्घा में घुसने के प्रयास में पकड़े गए चार युवक,जानें फिर क्या हुआ
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- महराजगंज महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम देखने के लिए महोत्सव स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इसी दौरान चार युवको के पास से स्कैन किया हुआ नकली पास मिला।दरअसल अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में पास के लिए लोगों की बेकरारी चरम पर देखने को मिली। पास के लिए सिफारिश देख कई अफसर भूमिगत हो गए थे। कार्यालय को भी बंद कर दिया गया। उसके बाद भी पास हासिल करने के लिए लोग परेशान दिखे।पास न मिलने पर कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के लिए दुस्साहस करने से भी पीछे नहीं हटे। पास नहीं मिलने पर स्कैनर मशीन से पास को स्कैन किया, फिर उसे प्रिंट कराकर पास का आकार दे दिया।अपने नकली पास के सहारे जब वे कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे तभी चेंकिंग के दौरान उनकी पोल खुल गई।पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चालाकी सफल नहीं हो सकी। गेट पर जांच के दौरान ही पुलिस कर्मियों ने चार स्कैन पास के साथ युवकों को दबोच लिया। बाद में उन्हें पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला